🌐 All Subjects 🔬 Science 🌍 Social Science 📐 Mathematics 📖 English 🪶 हिन्दी

✍️ पाठ 2: क्या लिखूँ? • भाषा से संवाद

Verified step-by-step solutions for your class notes.

Q1

निबंध में ऐसे अनेक सामासिक शब्द आए हैं। उन शब्दों को ढूँढ़कर उनका समास विग्रह कीजिए और समास का नाम लिखिए।

सामासिक पदसमास विग्रहसमास का नाम
निबंधशास्त्रनिबंध का शास्त्रतत्पुरुष समास (संबंध तत्पुरुष)
विचार-समूहविचारों का समूहतत्पुरुष समास
समाज-सुधारसमाज का सुधारतत्पुरुष समास
जीवन-संग्रामजीवन रूपी संग्रामकर्मधारय समास
नव-वधूनई है जो वधूकर्मधारय समास
छोटे-छोटेछोटे और छोटे (पुनरुक्त)अव्ययीभाव समास
Q2

नीचे दिए गए वाक्यों को उचित उपसर्ग या प्रत्यय लगाकर पूरा कीजिए-

  • निबंध लिखना बड़ी _____ (कठिन) की बात है।
  • वर्तमान से दोनों को _____ (संतोष) होता है।
  • वाक्यों में कुछ _____ (स्पष्ट) भी चाहिए, क्योंकि यह _____ (स्पष्ट) या _____ (बोध) गांभीर्य ला देती है।
  • निबंध लिखना बड़ी कठिनाई की बात है। (कठिन + आई प्रत्यय)
  • वर्तमान से दोनों को असंतोष होता है। (अ उपसर्ग + संतोष)
  • वाक्यों में कुछ अस्पष्टता भी चाहिए, क्योंकि यह अस्पष्टता या दुर्बोधता गांभीर्य ला देती है। (अ उपसर्ग + स्पष्ट + ता प्रत्यय, दुर् उपसर्ग + बोध + ता प्रत्यय)
Q3

नीचे दिए गए शब्दों में उपसर्ग या प्रत्यय लगाकर नए शब्द बनाकर लिखिए। (सुधार, सुंदर, गति, समाज)

  • सुधार: सुधारक (सुधार + क), असुधार्य (अ + सुधार्य)
  • सुंदर: सुंदरता (सुंदर + ता), सौंदर्य (सुंदर + य)
  • गति: प्रगति (प्र + गति), गतिशील (गति + शील)
  • समाज: सामाजिक (समाज + इक)
Q4

इस पाठ में अनेक ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया है जिनके अर्थ परस्पर मिलते-जुलते हैं। (जैसे विचार-मनन-चिंतन या सुहावने-मधुर-मनमोहक)। पाठ में से ऐसे शब्द ढूँढ़िए तथा वाक्य प्रयोग के द्वारा उनके अर्थ स्पष्ट कीजिए।

  • विषाद - अवसाद (दुख/निराशा): लगातार असफलताओं के कारण वह गहरे विषाद (या अवसाद) में चला गया है।
  • विज्ञ - आचार्य (विद्वान/जानकार): निबंधशास्त्र के आचार्यों (या विज्ञों) ने निबंध लिखने के कई तरीके सुझाए हैं।
  • स्फूर्ति - उल्लास (ताज़गी/खुशी): सुबह-सुबह की ठंडी हवा शरीर में स्फूर्ति और मन में उल्लास भर देती है।